President Dehradun Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Dehradun Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं. यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन किया. राष्ट्रपति आज अपने आशियाने में ही रात्रि विश्राम करेंगी. मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी. इसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में भाग लेंगी.

मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के बाद कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर दून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा ऐजेंसियों ने रिहर्सल की. राष्ट्रपति के लिए चार हेलिकॉप्टर दो दिन पहले ही एयरपोर्ट पहुंचकर रिहर्सल कर चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version