उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मुखीमठ में की मां गंगा की पूजा-अर्चना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: आज (गुरुवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं. यहां पीएम मोदी ने मुखवा में स्थित मुखीमठ में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद यहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ समय बिताया और मखुवा में पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया. मखुवा, मां गंगा की शीतकालीन राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. पीएम मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.

मालूम हो कि उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है. हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे सहित पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है.

पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था पीएम का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था. हालांकि, मौसम और अन्य वजहों से दौरा रद्द हो गया. पीएम मोदी के आज के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने मुखवा में गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना सहित हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. मुखवा में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गांव के प्रमुख रास्तों व चौक को फूलों से सजाया गया है.

मालूम हो कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर हर्षिल से दो किलोमीटर की दूरी पर मुखवा गांव बसा है. मुखवा को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल कहा जाता है, जिसमें गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित करीब 450 परिवार रहते हैं. गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाने के बाद शीतकाल के दौरान मां गंगा की मूर्ति 6 माह के लिए स्थापित की जाती है. 6 महीने में मुखवा गांव में काफी चहल-पहल रहती है. कपाट खुलने के बाद पूरा गांव भव्य विदाई कार्यक्रम के साथ गंगा की भोग मूर्ति को लेकर गंगोत्री पहुंचता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version