पंजाबः BJP ने लुधियाना पश्चिम सीट पर प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों की रफ्तार काफी तेज हो गई है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस सीट पर जहां प्रत्याशी उतार दिए हैं, वहीं अब बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने आज (शनिवार) को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा किया. इस सीट पर भाजपा ने जीवन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. मालूम हो कि देश के चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होने वाला है. इसमें पंजाब की एकमात्र लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीवन गुप्ता के सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर रखे हैं. कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है. उपचुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी थी.

एआईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 64-लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.” वहीं 26 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने भी इस सीट पर उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया था.

चार राज्यों की पांच सीटों पर होगा उपचुनाव

मालूम हो कि 25 मई को चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी. चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी. भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया. इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा. वहीं मतों की गणना 23 जून को होगी. फिलहाल, लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है. मालूम हो कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर मौजूदा विधानसभा सदस्य गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव होना है.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version