लेह में ड्यूटी के दौरान पंजाब का जवान शहीद, शादी के महज 5 महीने बाद ही परिवार पर टूटा दुखों का कहर

Punjab: शादी के महज 5 महीने बाद ही पंजाब के सैनिक सरबजीत सिंह लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. पंजाब आर्मर्ड रेजिमेंट के जवान नायक सरबजीत सिंह लेह के ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वीरगति को प्राप्त हो गए.

गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार नायक सरबजीत सिंह बिंदरख गांव निवासी दर्शन सिंह के बेटे थे. इस दुखद समाचार के बाद गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि शहीद सरबजीत सिंह का विवाह 25 जनवरी 2026 को ही हुआ था. शादी के महज 5 महीने बाद उनके शहीद होने की खबर से परिवार गहरे सदमे में है.

पैतृक गांव बिंदरख लाया जाएगा पार्थिव शरीर

शहीद के ताऊ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह का पार्थिव शरीर जल्द ही उनके पैतृक गांव बिंदरख लाया जाएगा, जहां पूर्ण राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर जवान की शहादत पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

इसे भी पढ़ें. US Plane Crash: अमेरिका में लैंडिग से पहले गिरा जेट, एक की मौत, तीन दिन में दूसरा विमान हादसा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version