रफ्तार की मारः हादसे का शिकार हुई घूमने के लिए निकले चार दोस्तों की जिंदगी

Must Read

सीकरः राजस्थान से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीकर (Sikar) जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार और ट्रोला में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जोधपुर पुलिस के कांस्टेबल सहित चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए चारों दोस्त घूमने के लिए निकले हुए थे. वे हिमाचल प्रदेश जा रहे बताए जा रहे हैं.

फतेहपुर सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनखड़ ने बताया कि हादसा एनएच-58 पर फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ. एक अनियंत्रित कार ट्रोले में घुस गई. हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी युवक जोधपुर के रहने वाले थे. इनमें एक जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है. पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

धनखड़ ने बताया कि ये सभी लोग घूमने के लिए जोधपुर से निकले थे. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये लोग हिमाचल जाने का प्लान बनाकर निकले थे. लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई. सूचना पर फतेहपुर सदर और कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद ट्रोला भी सड़क से उतरकर नीचे मिट्टी में धंस गया.

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से युवकों के शव कार में ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारो शवों को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज गति माना जा रहा है. बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. उधर, हादसे की सूचना मिलने ही मृतकों के परिजन सदमे में आ गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This