MP में रेल हादसा, इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव जारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rail Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर से रेल हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे हैं. गनीमत यह रही की ट्रेन पलटने से बच गई. जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह के 5.50 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन जबलपुर स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस दौरान ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य मेंं लग गए. वर्तमान में ट्रैक को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है.

जानिए क्या बोले अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. घटना के बारे में पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए. किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है. सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं. यह घटना सुबह लगभग 5.50 बजे घटी है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी. स्टेशन से लगभग 150 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version