UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, NCR में दिखेगी बादलों की आवाजाही, जानिए मौसम का हाल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Report Today: आज से साल का आखिरी महीना शुरू हो रहा है. दिसंबर के महीने में ठंड अपना रूप दिखाने लगती है. हालांकि, इस बार कुछ अलग दिखने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बदलती मौसमी परिस्थितियों के राजधानी दिल्ली में इस महीने का पहला हफ्ता सामान्य रहेगा. इसका मतलब है कि तापमान में न गिरावट होगी और ना ही ज्यादा ठंड बढ़ेगी. लेकिन इस बीच बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और लोगों को कोहरे से सामना करना होगा.

वहीं, कल यानी गुरुवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी देखने को मिली. राजधानी के साथ एनसीआर के इलाकों में हवा चलने से लोगों ने थोड़ी ठंड महसूस की. राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. नमी की बात करें को हवा में नमी का स्तर 100 से 66 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ें – Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज के रेट

दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिसंबर माह के पहले दिन राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज सामान्य रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिसंबर तक यही स्थिति देखने को मिलेगी. वही, 4 दिसंबर के बाद तापमान में कमी महसूस की जाएगी. वहीं, ठंडी हवाएं चलने से ठंड का एहसास होगा. आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तर प्रदेश केई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. दिसंबर के पहले दिन बारिश के कारण ठंड बढ़ने की उम्मीद है. इस बीच आंचलिक मौसम विभाग लखनऊ की मानें तो आने वाले 2 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पारे के गिरते ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. उत्तर प्रदेश के झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर जिलों में बारिश होने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version