‘आर्थिक सहयोग का नया अध्याय शुरू’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राजनाथ सिंह और अमित शाह ने सराहा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता हुआ है. 18 फीसदी टैरिफ पर सहमति से भारत को बड़ा लाभ होगा. इस समझौते के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने फैसले को सराहा है.

राजनाथ सिंह ने की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिकी की डील को गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय बताया. उन्होंने लिखा, “भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता फाइनल हो गया है. इससे टैरिफ काफी कम होकर 18 प्रतिशत हो गए हैं, जिससे गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हुआ है.”

पीएम मोदी को दी बधाई India US Trade Deal

उन्होंने निर्णायक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए आगे ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “यह डील हमारी रणनीतिक साझेदारी को काफी मजबूत करेगी और दोनों देशों व उनके लोगों को ठोस फायदे पहुंचाएगी. इस समझौते के साथ भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले हैं.”

अमित शाह ने डील को बताया ऐतिहासिक

भारत-अमेरिका के बीच डील को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने लिखा, “भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि ट्रेड डील 18 प्रतिशत की काफी कम टैरिफ दर पर पक्की हो गई है, जिससे मजबूत व्यापार संबंधों और आपसी विकास का रास्ता साफ हो गया है.” उन्होंने कहा, “मैं इस ऐतिहासिक डील के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी. साथ ही, दोनों देशों और उनके लोगों को बहुत फायदा पहुंचाएगी. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और भी ज्यादा फलेगा-फूलेगा.”

‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स के लिए यह अच्छी खबर है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स के लिए यह अच्छी खबर है. अब उन पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. उन्होंने लिखा, “इस समझौते के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की लीडरशिप को धन्यवाद. हमारे दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को इसका फायदा होगा.”

किरेन रिजिजू ने की तारीफ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार साझेदारी आपसी विश्वास और अवसरों को दिखाती है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों, किसानों, युवाओं और उद्योगों को फायदा होता है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे सच्चे लोकतंत्र, साझा मूल्यों और ग्लोबल जिम्मेदारी वाले स्वाभाविक पार्टनर हैं. साथ मिलकर हम शांति, विकास और इनोवेशन को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ग्लोबल भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है.”

नितिन नबीन ने की सराहना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत-अमेरिका संबंधों में हुई ये नई प्रगति अभिनंदनीय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नित नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. भारत और अमेरिका, यानी दुनिया के दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक और दूरगामी होने वाला है. यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को नई गति देने का माध्यम बनेगा. इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी नई ऊर्जा मिलेगी.”

ये भी पढ़ें- टैरिफ घटाने पर पीएम मोदी ने अमेरिका का किया धन्‍यवाद, कहा- आपसी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर लें जाने को उत्‍सुक

Latest News

ये नया हिंदुस्तान है…, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का धांसू टीजर रिलीज

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका...

More Articles Like This

Exit mobile version