Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्यों रो पड़ी उमा भारती और साध्‍वी ऋतंभरा? जानिए

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो सकुशल संपन्न हो गया है. हर कोई रामलला को लेकर भावुक है. रामभक्तों के आखों से खुशी के आसूं बह रहे हैं. इसी क्रम में राम मंदिर आंदोलन के दो ‘सिपाही’ आज जब अयोध्या में मिले तो उनके आंखों से आंसू बह निकले. हम बात कर रहे हैं, उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा की, उन्होंने रामनगरी में एक दूसरे को गले लगाया. इस दौरान उनके खुशी का ठिकाना ना था शायद उसी खुशी में उनकी आंखों में आंसू आ गए.

भावुक होकर रो पड़े दोनों

दरअसल, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेता-राजनेता, साधु संत समेत सभी बड़ी हस्तियां गई हैं. इस क्रम साध्‍वी ऋतंभरा और उमा भारती भी वहां पहुंची. दोनों की मुलाकात भी हुई. इस दौरान जब साध्‍वी ऋतंभरा ने उमा भारती को गले लगाया तो वो भावुक हो गईं और रो पड़ी. इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: “श्री राम, जय राम, जय-जय राम”, खुशी से सराबोर और भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आएं सीएम योगी

गौरतलब है कि राम मंदिर बनने के पीछे की कहानी बहुत ही क्रूर और बर्बर है. एक समय था जब राम के जमीन का हक मांगने वाले कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं. इस गोलीबारी में न जाने कितने कारसेवकों को अपने प्राणों की आहुती देनी पड़ी. राम मंदिर आंदोलन में कई लोगों का योगदान है. उन्हीं में से दो नाम है उमा भारती और साध्‍वी ऋतंभरा. जिन्होंने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक क्षण को देखा तो उनके आंखों से खुशी के आंसू निकल गए.

यहां एक क्लिक में पढ़िए राम मंदिर से जुड़ी खबर- 

हर घर भगवा छा गया, रामराज फिर आ गया! भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला; देशाविसियों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

Ram Mandir Pran Pratishtha: देखिए राम लला की प्रतिमा की पहली झलक, भावुक कर देगी तस्वीर

Ramlala Pran Pratishtha: राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे, देश ही नहीं विदेशों में भी राम लहर… जय-जय श्री राम

अवधपुरी में जोश, जय श्री राम का जयघोष, रघुनंदन के अभिनंदन के लिए गर्भगृह में पहुंचे पीएम मोदी

Ram Mandir AI Photos: 500 साल पुरानी राम जन्मभूमि अयोध्या की ऐसी थी भव्यता, AI ने दिखाई झलक

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version