सम्राट चौधरी नेता और विजय सिन्हा बने उप नेता, बीजेपी विधानमंडल दल में बड़ी घोषणा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बीजेपी ने विधायक दल के नेता और उपनेता का मनोनय की घोषणा कर दी है. सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में दोनों नेताओं की मनोनयन का ऐलान किया गया. इससे साफ है कि अब उपमुख्यमंत्री पद का प्रमुख चेहरा सम्राट चौधरी और दूसरे उपमुख्यमंत्री फिर से विजय सिन्हा ही होंगे.

दोनों नेताओं के चयन से पार्टी ने यह संदेश भी स्पष्ट किया है कि सरकार में भाजपा का योगदान और हिस्सा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावी होने वाला है. सम्राट और विजय के प्रस्तावक पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार के साथ ही राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेंद्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा ए‍वं कृष्ण कुमार मंटू बने.

भाजपा के भीतर यह भी माना जा रहा है कि बिहार की सामाजिक और जातीय संरचना को ध्यान में रखकर ही इन पदों पर सहमति बनाई गई है. चुनाव में मिली प्रचंड जीत का बड़ा कारण विविध जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है.

इसी सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी उसे सशक्त करने के लिए पार्टी अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार संयोजित कर रही है. बीजेपी की रणनीति साफ है, हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, ताकि सरकार पर सबकी भागीदारी का असर दिखे.

यूं पर्ची पर चुने गए नेता और उपनेता

parchi

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version