बांग्लादेशः लंदन में इलाज के बाद वतन वापस लौटीं पूर्व PM खालिदा जिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ढाका: मंगलवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया स्वदेश वापस लौट आईं हैं. पूर्व पीएम पिछले चार महीने से लंदन में अपना इलाज करवा रहीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी सेहत में पहले की अपेक्षा सुधार आया है, जिसके कारण वो बांग्लादेश वापस आ गईं हैं.

मालूम हो कि पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत खराब होने के कारण 8 जनवरी 2025 को उन्हें द लंदन क्लीनिक में भर्ती किया गया था. उपचार के बाद वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं थीं और रिकवरी के लिए लंदन में ही रह रही थीं.

बेटे के साथविदेश में थीं खालिदा जिया

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी खालिदा जिया का उपचार चल रहा था. ऐसे में वो अपने बड़े बेटे तारिक रेहमान के साथ उन्हीं के घर में थीं. अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है.

कतरी रॉयल एयर एंबुलेंस से हुई वापसी

खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के सदस्य सैरुल कबीर खान ने उनकी वापसी की जानकारी ढाका ट्रिब्यून के हवाले से दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिदा जिया को कतरी रॉयल एयर एंबुलेंस से बांग्लादेश लाया गया है. उनका विमान मंगलवार की सुबह 10:42 बजे हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

खालिदा जिया के साथ उनकी दोनों बेटिया, तारिक रहमान की पत्नी जुबैदा रहमान भी बांग्लादेश आईं हैं. खालिदा जिया के विमान ने शाम 4:20 बजे (लंदन के समयानुसार) लंदन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उनके बेटे तारिफ रहमान मां को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे.

इस बीमारी से पीड़ित हैं खालिदा जिया

मालूम हो कि खालिदा जिया को पूर्व पीएम शेख हसीना का कॉम्पटीटर माना जाता है. खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. 79 वर्षीय खालिद जिया किडनी और दिल की बीमारी के अलावा मधुमेह और गठिया से भी पीड़ित हैं.

भ्रष्टाचार के आरोपों से भी बरी हुई खालिदा जिया

मालूम हो कि खालिदा जिया पर जिया चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. 2018 में ढाका की अदालत ने जिया को 7 साल की सजा सुनाई थी. जिया के अधिवक्ता मकसूद उल्लाह ने बताया कि अब वो इस केस से बरी हो चुकी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version