Crime News: तहसील परिसर में फंदे से लटकते मिला पंच का शव, अधिकारियों के छूटे पसीने

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई तहसील परिसर में सुबह जब कर्मचारी काम करने के लिए आए, तब उस समय हंगामा मच गया, जब एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में फांसी के फंदे से लटका हुआ एक शव मिला. बता दें कि आज सुबह भिलाई 3 के एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में लगे पेड़ पर एक शव को लटके हुए दिखा. जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. हालांकि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या.

जानिए कौन है मृतक
शव की की पहचान अहिवारा विधानसभा के बागदुमर गांव के सुखीराम यादव के रूप में हुई है. मृतक सुखीराम यादव बागडूमर गांव में वार्ड क्रमांक 13 का पंच है. मिली जानकारी के मुताबिक सुखीराम यादव अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था. बताया जा रहा है कि पेशी के बाद सभी वापस लौट गए थे. लेकिन वापस यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है.

जानिए क्या कह रही पुलिस
भिलाई 3 थाना के टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि फंदे पर पंच का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर हम लोग गए थे. शव का पंचनामा कराया रहा है. पुलिस जांच में जुट चुकी है. परिवार वालों और संबंधित लोगों का बयान लेने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ेंः Caste Census In UP: यूपी में जातिगत जनगणना होगी या नहीं? जानिए क्या है CM योगी का प्लान!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version