इस्लामाबाद: इमरान खान को पाकिस्तान के पूर्व PM ने दी नसीहत, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने इमरान खान को नसीहत दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और आवाम पाकिस्तान पार्टी (एपीपी) के संयोजक शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को खुद में सुधार लाना होगा, अन्यथा देश को तरक्की करने में संघर्ष करना पड़ेगा. मीडिया में आई एक खबर में सोमवार को इस बारे में जानकारी दी गई. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, अब्बासी ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री से संबंधित मामलों में दखल नहीं देगा.

अब्बासी ने घरेलू राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए पीटीआई के मजबूत जनसमर्थन को स्वीकार किया, लेकिन चेतावनी दी कि पार्टी ने सत्ता में रहने के दौरान जो नजरिया अपनाया था, अगर उसी दृष्टिकोण को जारी रखती है, तो उसे कोई फायदा नहीं होगा.

अब्बासी ने कहा कि पार्टी के 72 वर्षीय संस्थापक को अपनी गलतियों के बारे में सोचना चाहिए और उनकी पार्टी में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, “हम विपक्ष के विचारों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमने सम्मेलन में राजनीतिक कैदियों की रिहाई के बारे में बात की है, क्योंकि देश में मुद्दे संविधान और सिद्धांतों के माध्यम से हल होते हैं.”

अब्बासी ने कहा, “हमने एक रवैया बना लिया है कि कभी हम एक को (सत्ता में) लाते हैं और कभी दूसरे को. अगर देश में पाखंड खत्म हो जाए तो पीटीआई संस्थापक को भी राहत मिलेगी.” देश में अतीत में हुई अहम घटनाओं के बारे में अब्बासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने परमाणु परीक्षण करने का साहस इसलिए किया, क्योंकि भारत के कदम के बाद पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version