ऊंट पर सवार होकर संसद पहुंचे BAP के सांसद, पुलिस ने रोका, हुई तीखी बहस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः शपथ लेने के लिए एक सांसद ऊंट पर सवार होकर संसद के निकले. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र सांसद राजकुमार रोत की. सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए वे ऊंट पर सवार होकर संसद पहुंचे. उन्होंने जिद ठान ली कि उन्हें ऊट पर बैठ कर ही संसद जाना है और शपथ ग्रहण करनी है.

दिल्ली पुलिस ने सांसद राजकुमार रोत को रास्ते में ही रोक लिया
हालांकि दिल्ली पुलिस ने सांसद राजकुमार रोत को रास्ते में ही रोक लिया. इसको लेकर रोत की पुलिस के साथ बहस भी हुई. मालूम हो कि राजकुमार रोट बांसवाड़ा से सांसद चुने गए हैं.

आदिवासी नेता राजकुमार रोत अपनी पारंपरिक वेषभूषा में ऊंट पर बैठकर संसद भवन परिसर में जाना चाहते थे. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि संसद भवन में कोई भी जानवर ले जाने की इजाजत नहीं है.

सांसद ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी बैलगाड़ी पर बैठकर संसद जा सकते थे तो उन्हें ऊंट पर बैठकर संसद भवन जाने से क्यों रोका गया? उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह शिकायत दर्ज कराएंगे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी रोत ने ऊंट पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था. इसको लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version