जेल की जमीन खरीदने को 40.40 करोड़ जारी, परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द कराएंगे प्रक्रिया शुरू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
बलिया: जनपद में बहुप्रतीक्षित कारागार बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सरकार ने जमीन खरीदने आदि के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दिया है। ऐसे में अब जल्द ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कराएंगे।
उन्होंने कहा कि शासन ने नवसृजित जनपदों में कारागार के निर्माण हेतु भूमि क्रय करने के लिए एकमुश्त धन की व्यवस्था किया है। ऐसे में जिले में काफी लंबे समय से प्रस्तावित जेल की जमीन खरीदने की व्यवस्था जल्द की जाएगी। जिला जेल नारायनापाली में ही करीब 67 एकड़ की एरिया में बनेगा। जमीन के चिंह्नाकन आदि की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर से कर लिया गया है। ऐसे में बजट आने के बाद अब तत्काल जमीन खरीदने का काम किया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले से जेल दूसरे जगह स्थानांतरित हो जाने के बाद से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर लंबे समय से प्रयास में लगा था जिसके बाद शासन ने बजट जारी कर अब इसका रास्ता साफ कर दिया है। जमीन खरीद पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। जेल के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन ली जा रही जिससे इसका निर्माण भी काफी बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।
परिवहन मंत्री आगे कहा, 31 दिसंबर को जिले में रहूंगा और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर पुराने जेल को तोड़ने तथा नए के लिए जमीन खरीद आदि पर उनसे वार्ता कर तत्काल इसकी प्रक्रिया शुरू कराएंगे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version