वाराणसी में एयर शोः PM मोदी सीधे पहुंचेंगे नमो घाट, लगभग 4000 VIP भी होंगे शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air show in Varanasi: वाराणसी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना तय है. प्रशासन व पुलिस प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को आने को लेकर तैयारियों में जुटी हैं. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद वह सीधे नमो घाट पहुंचेंगे. एयर शो में शामिल होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे.

एयर शो में लगभग 4000 वीआईपी भी 25 को शामिल हो सकते हैं. इसमें प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन रूट चार्ट, डायवर्जन, नमो घाट, गंगा पार व घाटों पर तैयारी तेज कर दिया है.

साथ ही लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. एयर शो के दौरान एयरपोर्ट पर वायुसेना के कुल 20 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके मद्देनजर निर्धारित तिथियों में नियमित यात्री विमानों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसके लिए उड़ानों के शेड्यूल को रीशेड्यूल किया गया है. यात्रियों को भी संदेश के माध्यम से इसकी सूचना भेजी जा रही है.

19 को दोपहर एक से दो बजे तक बंद रहेंगी नियमित उड़ाने

एयर शो के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दोपहर एक से दो बजे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर नियमित विमानों का आवागमन बंद रहेगा. 21 से 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से तीन बजे तक नियमित उड़ानों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

एयर शो की खास बात यह होगी कि वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान उड़ान भरेंगे. निर्धारित योजना के मुताबिक, तीनों स्थानों से उड़ान भरने के बाद विमान दक्षिण दिशा में हवा में एक साथ मिलेंगे और फिर संयुक्त रूप से एयर शो में करतब दिखाने के लिए आगे बढ़ेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version