अमित शाह बोले- यूपी में न्याय का शासन, यहां पर अब योग्यता के आधार पर मिलती है नौकरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है. यूपी दंगा मुक्त हो चुका है. यहां अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला है. यूपी में न्याय का शासन है. यहां पर योग्यता के आधार पर अब नौकरी मिलती है. यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के साथ राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहीं.

आज इन 60,244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिनः शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है. आज इन 60,244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है. आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. यूपी में कुछ साल ऐसे आए, जब यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती गई, लेकिन फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित हुआ.

आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ. आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया. इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां हैं. आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतोष देखकर काफी सुकून मिला.

आज दंगा मुक्त हो चुका है यूपी

उन्होंने कहा कि यूपी आज दंगा मुक्त हो चुका है. आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता. पिछले 11 साल के अंदर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए. गैस सिलेंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज आदि मिल रहा है. जब पीएम नरेंद्र मोदी आए, तब देश आर्थिक जगत में 11वें नंबर पर था. आज हम चौथे पायदान पर हैं. 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा. गृहमंत्री ने कहा कि सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए. गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए. ऐसा काम कीजिए. यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version