युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर घसीटते हुए कुछ दूर ले जाकर फेंका, मिली थी जान से मारने की धमकी!

Meerut: यूपी के मेरठ में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं बल्कि, उसे बाइक पर घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गए और वहां उसे फेंक कर फरार हो गए. वहीं, पास से गुजर रहे दो युवकों की निगाह उस पर पडी तो उसे उठाकर CHC लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अपने मां- बाप का इकलौता बेटा था उज्जवल

हस्तिनापुर थाने से 100 मीटर दूर सैफपुर- कर्मचंदपुर मार्ग पर उसे गोली मारी गई थी. यह हत्या और बर्बरता का मामला बुधवार दोपहर का बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, न्यू गणेशपुरी कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा का बेटे उज्जवल शर्मा (24) की हत्या हुई. वह डी. फार्मा की पढ़ाई करता था. उज्जवल अपने मां- बाप का इकलौता बेटा था.

गोली लगा शव जहां मिला, वहां उसकी हत्या नहीं की गई थी..

SSP विपिन ताडा का कहना है कि उज्जवल का गोली लगा शव जहां मिला वहां उसकी हत्या नहीं की गई थी. उसे हत्यारे कुछ दूर घसीटकर लेकर आए थे और वहां फेंक कर फरार हो गए. फोरेंसिक जांच के मुताबिक उज्जवल के पैरों के नाखून और अंगुठे भी घिस गए हैं. सुबह उसे जिन युवकों के साथ देखा गया था, पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है.

छह युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मां ने शहर के बबली थाना क्षेत्र में छह युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. आरोप है कि कुछ दिन पहले इन युवकों के साथ उनके बेटे की लड़ाई और मारपीट हुई थी, दर्ज FIR के मुताबिक उस समय इन युवकों ने उज्जवल को जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस के मुताबिक उज्जवल के ममेरी बहन की शादी शैंकी से हुई थी. यह शादी उज्जवल के पिता ने करवाई थी, जो टूट गई. इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल था. पुलिस ने मां की शिकायत पर सभी छह नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version