Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे CM योगी, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: शुक्रवार की दोपहर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए. यहां पहुंचने पर सीएम योगी ने सबसे पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. कार्यक्रम के अनुसार, सीएम यहां चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे.

30 को अयोध्या आएंगे पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं. प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ करने के साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वे कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version