बाबू गेंदा सिंह एक छायादार वृक्ष के समान थे जिन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की– CMD उपेंद्र राय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री बाबू गेंदा सिंह जी के पूर्ण तिथि के अवसर पर कसया स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बाबू गेंदा सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद आयोजक डॉ. पुनीत राय व  चेयर मैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व अजय राय जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीप चंद सिंह, राजबंशी सिंह, हरिनंदन सिंह,राज देव सिंह के परिजनों, किसान छोटे लाल सिंह,अरुण राव, चिकित्सक डॉ.नित्यानंद राय व पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने क्या कहा? 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत एक्सप्रेस के चीफ एडिटर मुख्य अतिथि उपेन्द्र राय ने कहा कि कोई महापुरुष पैदा होता है तो समय से पहले पैदा होता है और समय से आगे को देखता है। ऐसे ही व्यक्तित्व थे बाबू गेंदा सिंह 1952 में विधायक बने इसके बाद सांसद और मंत्री बने। वह एक छाया दार पेड़ थे जिंदा थे तो लोगों की सेवा करते रहे,और जाने के बाद भी लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। याद हम उसी को करते हैं जो रह रह कर याद आते हैं। बाबू गेंदा सिंह उसी में से एक थे। इस लिए उनके कृत्यों को हम याद करते हैं।

बाबू गेंदा सिंह जी ने किसानों के खुशहाली का मार्ग किया प्रशस्त- मनीष जायसवाल

विशिष्ट अतिथि पडरौना विधायक  मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबू गेंदा सिंह जी ने नहर, अनुसंधान केंद्र आदि की स्थापना कर किसानों के खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया।

उत्तर भारत के किसानों की आवाज थे बाबू गेंदा सिंह- राकेश जायसवाल

नगरपालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि उत्तर भारत के किसानों की आवाज थे बाबू गेंदा सिंह जिन्होंने देश के सर्वोच्च सदन में किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया था वे जिसके चलते उनका दूसरा नाम गन्ना सिंह हो चला था।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा गेंदा जी इस जिले को बहुत कुछ दिया। कृषि विश्व विद्यालय उसी प्रेणना का देन है जिसको शाही जी ने जमीन पर उतारा है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी ने किया।
इस दौरान चेयरमैन किरन जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पांडेय, डॉ. प्रियंका नितिन वर्मा, दिग्विजय परासर, गोबिंद किशोर शाही, चित्तौनी चेयरमैन अशोक निषाद, मथौली चेयर मैन नौरंग सिंह,  सेवरही चेयर मैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, विश्वजीत राय, अविनाश राय,फाजिलनगर चेयरमैन कुंवर जी,सभासद राजेश मधेशिया, केशव सिंह, सुरेंद्र राय, प्रवीण शाही, गुड्डू शुक्ल, अरविंद राय, अरुण राय, सूरज राय, विश्वजीत कश्यप, विनोद राय, श्रीनिवास राय, पुनीत पांडेय, पुण्य प्रकाश तिवारी, सत्यप्रकाश पांडेय, सुमित त्रिपाठी, संजय शुक्ल, अंकित राय,ओंकार राय, निखिल राय, राजकुमार कुशवाहा, गौरव सिंह, सुरेंद्र राय, अरविंद राय, शिवाकांत सिंह, रामाकांत राय,अमन शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, विनोद राय, श्रीनिवास, जितेन्द्र राय, वीरेन्द्र मिश्रा, सचिन पाठक,शुभम राय आदि मौजूद रहे।
Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version