एक और मकान की गिरी छत, मलबे में दबे 4 लोग

Baghpat News: मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर आ जाते हैं, जिससे नदी-नालों की अपरदन शक्ति बढ़ जाती है. इस कारण भू-स्खलन की गति भी तेज हो जाती है. बादल फटने के दौरान कई बार भू-स्खलन की घटनाएं इस आपदा को और अधिक बढ़ा देती है, जिससे जान-माल को भारी हानि होती है. बादल फटने से भारी मात्रा में मृदा पानी के साथ बह जाती है. आपको बता दे कि ऎसी ही एक घटना बागपत जिले से सामने आई है, जहाँ मूसलाधार बारिश के चलते बिनौली गांव में एक और मकान की छत गिर गई.

इनके मलबे के नीचे दबकर एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गया है. दरअसल आपको बता दे कि मूसलाधार बारिश से बिनौली गांव में ओमवीर कश्यप का मकान है. आज दिन में जब ओमबीर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था, तो अचानक से मकान की छत गिर गई. मकान के मलबे के नीचे दबकर ओमवीर, उसकी पत्नी सीमा और दो बच्चे दब गए. जिन्हें ग्रामीणों और ग्राम प्रधान उपेंद्र धामा ने भारी मसक्कत के बाद बाहर निकाला और चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहा उनका इलाज चल रहा है.

Latest News

एक ओर आफत समेटे आ रहा हरीकेन ‘वेंस’, तो दूसरी ओर तूफान ओलाना भी बवाली हवाओं के साथ तैयार, खतरे के निशान पर ये...

Hurricane Vance: एशिया के कुछ हिस्से में चांपी तूफान ने अपना कहर दिखाया है, जिसकी चपेट में आने से...

More Articles Like This

Exit mobile version