Ballia: विधायक खेल कुंभ के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, नौकायन में दस नाविकों ने मारी बाजी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधायक खेल कुंभ के तहत सोमवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान सनबीम स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता तो शिवरामपुर गंगा नदी में नौकायन का आयोजन किया गया। नौकायन का शुभारंभ नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता संगम घाट से जनेश्वर मिश्र सेतु तक हुआ, जिसमें कुल 40 नाविकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता काफी रोचक हुआ, जिसमें नाविक नावों को आगे लेकर निकलने की होड़ में लगे रहे। गंगा घाट पर नौकायन प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस बीच अलग अलग नावों पर सवार दस नाविकों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी, जिन्हें मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया गया।

 

इसमें विश्वंभर साहनी, लालदेव बिंद, रामसुंदर साहनी, सुखराम बिंद, साधु साहनी, सुदामा बिंद, पन्नालाल साहनी, श्यामसुंदर साहनी, भुआली साहनी व राजेश साहनी अपनी नावों के साथ अव्वल आए। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा, जिससे नाविकों का काफी उत्साहवर्धन होगा।

इससे एक नई तरह की उर्जा का संचार होगा। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल कुंभ का समापन  30 जनवरी को वीर लोरिक स्टेडियम में होगा, जिसमें सभी अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में प्रधान संजय यादव, अवनीश शुक्ल, अभिषेक सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version