कुएं में उतरे तीन भाइयों की जहरीली गैस से मौत, दम घुटने से गई जान, गांव में पसरा मातम

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कुएं में उतरे तीन भाइयों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई है. तीनों पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे थे. कुएं के ऊपर मोटर रखी हुई थी, जबकि पंप नीचे लगा था. पंप से पट्टा उतर गया था. एक- एक कर तीनों भाई पट्टा चढ़ाने के लिए नीचे उतरे. कुएं में जहरीली गैस होने की वजह से दम घुटा और उनकी मौत हो गई.

एक- एक कर तीनों नीचे उतरे थे..

यह हादसा सरकथल गांव में हुआ है. रविवार को छत्रपाल सिंह (25) अपने चचेरे भाई हिमांशु और सगे भाई कशिश उर्फ छोटू के साथ ट्यूबवेल पर गया था. छतरपाल मोटर का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरा था. लगभग 20 फीट गहरे कुएं में नीचे पहुंचा तो बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके तत्काल बाद हिमांशु व कशिश उर्फ छोटू एक- एक कर नीचे उतरे थे. दोनों बेहोश होकर गिर गए. यह देख मौके पर मौजूद धर्मवीर सिंह ने शोर मचाया. जिससे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

इसी भीड़ में शामिल गांव के ही चेतन ने हिम्मत जुटाई और मुंह पर भीगा हुआ कपड़ा लपेटकर कुएं में उतरा. किसी तरह से तीनों को रस्सी में बांधा गया. इसके बाद भीड़ ने रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला. तीनों भाइयों को इलाज के लिए पास के ही सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीन भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है. सभी का रो- रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम पसरा है.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version