BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को दी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lucknow: लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने अखिलेश यादव के दो ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया है. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक DGP बनाए जाने और DGP के कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा था. अब इसके जवाब में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दे डाली है.

7 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बनीं अग्रणी

राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय अखिलेश जी, पहले आपको कार्यवाहक DGP होने पर परेशानी थी, अब नियमित DGP चयन की प्रक्रिया लागू किए जाने पर भी परेशानी है! जबकि, श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व में यूपी की कानून व्यवस्था प्रत्येक परिस्थित में आदर्श है, पिछले 7 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अग्रणी बनीं.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा, अप्रैल 2024 तक 10902 इनकाउंटर में 197 अपराधी मारे गए और 6329 अपराधी घायल हुए, 904 अपराधियों के विरुद्ध NSA के अंतर्गत कार्रवाई हुई, 68 माफिया गैंग को पूरी तरह नष्ट किया गया! पिछले 4 साल में माफियाओं की 3758 करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त की गयी, 2401 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, 66575.75 हेक्टेयर अवैध संपत्ति मुक्त कराई गई, अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध 4650 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए.
इसके बाद विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा, आदरणीय सपा प्रमुख जी, यूपी में DGP चाहे स्थाई जो या कार्यवाहक, अपराधियों– माफियाओं के विरुद्ध यह कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी! उप्र सरकार द्वारा लागू नयी प्रक्रिया के अंतर्गत DGP चयन के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित होगी, जिसमें UPSC के सदस्य सहित UP PSC के अध्यक्ष सहित 6 महत्वपूर्ण सदस्य होंगे! कृपया प्रदेश हित में विकास के मुद्दों पर सार्थक बातें कीजिए एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए और 2027 की तैयारियों पर ध्यान दीजिए.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version