अवैध अप्रवासियों को लेकर बोले BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह,- “देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Dr Rajeshwar Singh News: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से भारत में अवैध तरीके से रह रहे अप्रवासियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. जिसको लेकर लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया है. एक्स पर किये गए पोस्ट में उन्होंने लिखा- “गृह मंत्रालय के चौंकाने वाले खुलासे के अनुसार, भारत में अवैध अप्रवासियों की संख्या आज लगभग 2 करोड़ है, जिनमें से अधिकांश बांग्लादेश से आए हैं.”
उन्होंने कहा, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि 2004 में एनएस जामवाला द्वारा प्रकाशित एक पेपर में बताया गया कि देश में पकड़े गए प्रवासियों में 4 अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए हैं. जिसका मतलब है कि भारत में प्रवेश करने वाले अवैध अप्रवासियों की संख्या 8-10 करोड़ के बीच कुछ भी हो सकती है.
इस हिसाब से अगर देखा जाए तो भारत में अवैध प्रवासियों की संख्या फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे देशों की जनसंख्या से ज्यादा है. अवैध अप्रवासन को एक आधुनिक महामारी के रूप में देखा जाना चाहिए जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए लिहाज से बड़ा खतरा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version