Budget 2025: CM योगी का बयान, इस बजट से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: शनिवार को देश में पेश हुए बजट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश की संसद में 2025-26 का अहम बजट पेश किया है. ये अहम बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उठाए गए ठोस कदमों की आधारशिला है. पीएम मोदी ने इसे ज्ञान का बजट बताकर चार अक्षरों में परिभाषित किया है. G का मतलब है गरीब, Y का मतलब है युवा, A का मतलब है अन्नदाता और N का मतलब है नारी शक्ति.’

सीएम योगी ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10.5 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की एक प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ी है. इस बजट से अर्थव्यवस्था को एक नई उड़ान मिलेगी. राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने के लिए जो ब्याज मुक्त लोन देने का ऐलान किया गया है, मध्यम वर्ग को राहत देते हुए टैक्स की रिबेट में जो छूट देने का ऐलान किया गया है, यह सब स्वागत योग्य है.’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘किसानों के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना की घोषणा स्वागत योग्य है, इस योजना से देश के 1.75 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा, इस योजना का किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सबसे ज्यादा लाभ पाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश होगा. इस क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने की घोषणा भी सराहनीय है.’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह बजट देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प पर तेज गति से आगे बढ़ा रहा है. यह बजट प्रधानमंत्री के विजन को तेजी से आगे बढ़ाने वाला है. तीसरे चरण में यह तीन गुना तेजी दिखाती है.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version