UP: बुलंदशहर में ओवरलोड डंपर ने सड़क किनारे सो रहे चार मजदूरों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, दो अन्य भी गंभीर

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना से हडकंप मच गया. खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर जब सुबह की गहरी नींद में थे, तभी ओवरलोड रोड़ी (गिट्टी) से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर उन पर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

हादसा सुबह करीब 7 बजे धराऊ चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां PWD सड़क निर्माण का काम चल रहा था. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से भारी-भरकम डंपर को हटवाया और नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला. दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया था, जबकि 2 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवरलोडिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार डंपर में क्षमता से अधिक रोड़ी भरी हुई थी. अत्यधिक भार के कारण डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुककर सीधे सो रहे मजदूरों पर जा गिरा. रात भर काम करने के बाद चारों मजदूर डंपर के पास ही सो रहे थे. डंपर इतनी अचानक पलटा कि किसी को भागने या संभलने का समय ही नहीं मिला.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CO खुर्जा देहात, शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या डंपर चालक की लापरवाही या ओवरलोडिंग इस हादसे की मुख्य वजह थी. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली में हादसाः इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version