छठ महापर्व 2025: गोमती तट पर पहुंचे CM योगी, भगवान सूर्य को दिए अर्घ्य, की प्रार्थना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhath Mahaparva 2025: राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आस्था का महापर्व छठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार की शाम को व्रती महिलाओं ने गंगा घाटों, पोखरी-तालाबों पर पूजन-अर्चन के बीच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.

सीएम के साथ मौजूद रहे डिप्टी सीएम और महापौर

लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं. लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उन्हें प्रणाम किया.

सीएम योगी को अपने बीच देख प्रसन्न नजर आए श्रद्धालु

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी. वहीं, गोमती तट पर अपने बीच सीएम को देखकर श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए. उन्होंने जय श्रीराम का जयघोष किया, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version