सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हनुमानगढ़ी, कहा- ‘अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी बना देश’

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय अयोध्या के दौरे पर हैं. यहां पर उन्होंने एक बयान में कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी देश और दुनिया बनी है. उन्होंने कहा कि 54 देशों के राजनयिकों ने आकर नई अयोध्या के दर्शन किए हैं. अयोध्या का दीपोत्सव भव्य रहा. सीएम योगी ने कहा कि भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का हम सबके लिए एक माध्यम है. सभी को देशवासियों को बधाई देता हूं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में भगवान के दर्शन किए और पूजा आरती की.

अयोध्या दीपोत्सव में बना विश्व रिकॉर्ड
जानकारी दें कि शनिवार को रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीपोत्सव के कार्यक्रम में अयोध्या में सरयू नदी पर बने 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया था. अयोध्या के सरयू तट के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजारों दीपक जलाए गए. इसी के साथ निर्माणाधीन राममंदिर के भीतर 50 हजार से ज्यादार दीप प्रज्वलित किए गए. पूरे अयोध्या में 24 लाख से ज्यादा दीपों को जलाया गया था.

दीपोत्सव में एक नया विश्व रिकॉर्ड इस साल फिर दर्ज हुआ है. जानकारी हो कि इन दीयों को जलाने के लिए 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स ने कड़ी मेहनत की थी. वहीं, इस दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक देशों के उच्चायुक्त और राजदूत मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Diwali 2023 Puja Vidhi: आज दीवाली की रात कैसे करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन, जानिए पूजा विधि

राज्यपाल और सीएम योगी ने खींचा रथ
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे. वहां पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का उन्होंने तिलक किया और पूजा की. इसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए. सीएम योगी ने भी उस रथ को खींचा. बता दें कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण यहां पर हेलीकॉप्टर से आए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version