Gorakhpur News: सीएम योगी गीडा आवासीय योजना का कर सकते हैं शिलान्यास

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur News: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण 10 जनवरी को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के हाथों अपनी नई प्रस्तावित आवासीय योजना का शिलान्यास करा सकता है. इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं. योजना में 350 से अधिक भूखंड होंगे. गीडा प्रशासन के अनुसार, शिलान्यास को लेकर मौखिक सहमति भी मिल चुकी है.

लॉटरी के जरिए भूखंडों के आवंटन की है तैयारी

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, जमीन की कीमत का आकलन किया जा रहा है. कीमतों पर 3 से 4 दिन में सहमति बन सकती है. गीडा प्रशासन ने प्लाट के लिए बड़ी संख्या में आवेदनों की उम्मीद को देखते हुए लॉटरी के माध्यम से भूखंडों के आवंटन की तैयारी की है.

80 एकड़ में विकसित है ये योजना

गीडा की ओर से कालेसर में आवासीय योजना लांच करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 80 एकड़ में विकसित होने वाली इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) लांच कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: Maharashtra: पुलिस स्टेशन में BJP विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोलियां

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version