सीएम योगी ने पूर्व विधायक ‘दादा’ के निधन पर जताया शोक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वाराणसी के शहर दक्षिणी से कई बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

‘दादा’ का निधन भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें प्रभु श्रीराम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मुख्यमंत्री ने 10 दिन पहले अस्पताल पहुंचकर लिया था हालचाल

पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें 5 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देव दीपावली के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 नवंबर को काशी के ओरियाना अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक का हालचाल जाना था।

ये भी पढ़ें :- ब्राजील के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने Bolsonaro पर डाला था तख्तापलट करने का दबाव, ऑडियो रिकॉर्डिंग में बड़ा खुलासा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version