कुणाल कामरा की व‍िवाद‍ित ट‍िप्‍पणी पर CM योगी का पहला र‍िएक्‍शन, कही बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई द‍िल्‍लीः कॉमेडियन कुणाल कामरा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है. अब यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की पहली प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है. सीएम योगी ने कहा, ”आपकी अभि‍व्‍यक्‍त‍ि की स्‍वतंत्रता क‍िसी दूसरे पर व्‍यक्‍त‍िगत प्रहार करने के ल‍िए नहीं हो सकती है. दुर्भाग्‍य है क‍ि कुछ लोगों ने देश का चीरहरण करना, व‍िभाजन की खाई को और चौड़ी करने के ल‍िए इस अभि‍व्‍यक्‍त‍ि की स्‍वतंत्रता को अपना जन्‍मस‍िद्ध अधि‍कार मान ल‍िया है.”

मालूम हो कि कॉमेडियन कुणाल कामरा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर व‍िवाद जारी है. इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बोलने की स्वतंत्रता है, लेक‍िन हर चीज की सीमा होनी चाहिए. शिंदे ने अपने ऊपर कटाक्ष की तुलना किसी व्यक्ति के खिलाफ बोलने की सुपारी लेने से की. उन्होंने कहा कि मैं भी व्यंग्य को समझता हूं, लेक‍िन किसी के खिलाफ बोलते समय एक शिष्टाचार होना चाहिए. वरना क्रिया ही प्रतिक्रिया की वजह बनती है.

Latest News

‘पांच बीमारियों का अब तक नहीं मिला पक्का इलाज’, इनके लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी

Health Tips: आज भी पूरे विश्व में कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिनका पूरी तरह इलाज संभव नहीं हो पाया...

More Articles Like This

Exit mobile version