जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, कहा- आप लोग परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए पीड़ितों से एक-एक कर सीएम योगी मिले. उनकी बातों को गंभीरता से सुना. मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

‘जनता दर्शन’ में 50 से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. रायबरेली से आए किडनी व हर्ट के मरीज की समस्याएं को सुनते हुए सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश दिए.

‘जनता दर्शन’ में रायबरेली के थाना खीरो के ग्राम बरवलिया का एक युवक भी पहुंचा. उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पिता किडनी-हृदय व यूरिन की बीमारी से पीड़ित हैं.

प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने में अब आर्थिक दिक्कत आ रही है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सीएम ने इलाज के लिए अस्पताल से एस्टीमेट भी मंगवाने को कहा.

इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है सरकार 

‘जनता दर्शन’ में इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिए कई फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग परेशान न हो, इलाज में सरकार मदद करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है.

आप भी अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाएं. आपके इलाज के खर्च की चिंता सरकार करेगी. सरकार विगत 8 वर्ष से हर जरूरतमंद को निरंतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है.

सीएम ने नन्हे-मुन्नों दुलारा, दी चॉकलेट 

‘जनता दर्शन’ में कई फरियादियों के साथ बच्चे भी पहुंचे थे, जिन्हें सीएम योगी ने दुलार किया. नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया. मुख्यमंत्री योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी भी दिया, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version