CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- हर पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janta Darshan: शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्ति की उपासना से पहले जनसेवा की. सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात कर गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए. सीएम योगी ने जनता दर्शन में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें.

खुद लोगों के पास पहुंचे सीएम योगी

सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक एक कर सबकी समस्याएं सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा.

सीएम ने 250 लोगों की सुनी समस्याएं

सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं. इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही. इस दौरान एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई. इस पर सीएम ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें. राशन कार्ड की व्यवस्था करने के साथ पात्रता के अनुसार पेंशन योजना का लाभ भी दिलाएं.

जमीन कब्जा मामले में करें कड़ी कानूनी कार्यवाही

जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. उन्होंने गरीबों की जमीन पर कब्जा न होने देने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें.

पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाजः सीएम योगी

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं. शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. सीएम ने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version