गोंडा पहुंचे CM योगी: सर्किट हाउस में विभागों के साथ शुरू की समीक्षा बैठक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोंडाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा पहुंचे. सीएम ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद जिला पंचायत सभागार में बैठक शुरू की. उन्होंने जनहित से जुड़े 13 विभागों के कार्यों की प्रगति को देखा. इस दौरान देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक और सभी जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 27 जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल व सीडीओ एम. अरुनमोली भी मौजूद रहे.

सीएम के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा सुबह से ही तैयारियों पर नजर बनाए रखीं. सीएम का उड़नखटोला गोंडा में सुबह 10.40 बजे उतरा. समीक्षा बैठक में सीएम बाढ़ नियंत्रण, गोशाला, पंचायतीराज, आवास, राजस्व व बेसिक व माध्यमिक विभाग समेत कुल 13 विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ एम. अरुन्मोली की ओर से अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि योजना के बावत पूछे जाने पर इधर-उधर की बात करने के बजाय बिंदुवार स्पष्ट जानकारी दें. इसकी सभी अधिकारी तैयारियां पूरी कर लें.

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. अधिकारियों का कहना है कि लगभग 93 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. वहीं कार्यदायी संस्था के 281 के सापेक्ष 264 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि 230 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था ने खर्च किया है. इस तरह से मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया, जबकि हास्पिटल स्तर पर काम चल रहा है. बैठक के दौरान सीएम कार्यदायी संस्था से भी जानकारी लेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version