‘काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं आदित्य पीठ’ पुस्तक का सीएम योगी ने किया विमोचन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में शनिवार को ‘काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं आदित्य पीठ’ यानी सूर्य मंदिरों के बारे में सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी वाली पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा की पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा की ‘काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं आदित्य पीठ’ पर आधारित ये पुस्तक काशी के मंदिरों एवं धर्म के बारे में जानने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

सबके लिए प्रेरणादायी है यह पुस्तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक सबके लिए प्रेरणादायी है, इसे पढ़कर काशी के धार्मिक पहलुओं के बारे में नवीनतम जानकारियां प्राप्त की जा सकती। डॉ. के.के. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वयं इस पुस्तक को पढ़ने की बात  कही । भारतवर्ष में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों का इसमें विस्तृत विवरण वर्णित है, उन्होंने जानकारी दिया कि सभी 12 ज्योतिर्लिंग का प्रतिरूप काशी में भी मौजूद है,कौन से ज्योतिर्लिंग का प्रारूप काशी में कहा मौजूद है और इनका क्या महात्म है इसकी संपूर्ण जानकारी पुस्तक में है। जिनमें श्री काशी विश्वनाथ स्वयं काशी में विराजमान हैं। उन्होंने जानकारी दिया कि ये पुस्तक ऑनलाईन प्लॅटफॉर्म पर भी मौजूद है।
इस पुस्तक में द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ ही काशी के द्वादश आदित्य पीठ के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए उनके स्थान और उनके दर्शन से मिलने वाले पुण्य के बारे में जानकारी है। पुस्तक विमोचन अवसर पर सीएम के साथ श्रम मंत्री अनिल राजभर, आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, विधायक अवधेश सिंह और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version