2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य होगा साकार, शिक्षा में सुधार केवल भाजपा शासन में संभव – डॉ. दिनेश शर्मा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ/गाजियाबाद: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देते हुए नई पीढ़ी का सृजन करता है. वह मृदुभाषी होने के साथ ही राष्ट्र के प्रति चिंतन का भाव जाग्रत करता है. उनका कहना था कि ये देश की उन्नति और जागरण का समय है. दुनिया को बताने का समय है की भारत सिरमौर था, है और रहेगा. 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य हकीकत में बदल जाएगा. शिक्षा में सुधार केवल भाजपा शासन में ही संभव है.

शिक्षक सम्मेलन को किया संबोधित

गाजियाबाद शहर में श्री चंद्र शर्मा मेरठ सहारनपुर गाजियाबाद शिक्षक प्रत्याशी एमएलसी चुनाव के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के विशाल सम्मेलन में सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मृदु और शालीन व्यवहार ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है. पहले के समय में बड़ी आयु के लोगों का सम्मान होता था पर आज बड़ी आय के लोगों का सम्मान होता है. ये याद रखना चाहिए की प्रतिष्ठा उनकी ही होती है जो हिम्मत रखते हैं. जिनका विरोध नहीं होता है उनकी प्रगति नहीं होती है. जो व्यक्ति कार्य करता है उसकी आलोचना स्वाभाविक रूप से होती है.

शिक्षा मंत्री कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

डॉ. शर्मा ने योगी सरकार के अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उस समय शिक्षकों के तबादले, पदोन्नति, प्रोफेसर पदनाम, नकल विहीन परीक्षा, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करना, समय से परीक्षा, समय से परिणाम, अवकाश ग्रहण करते समय समस्त भुगतान, पारदर्शी शिक्षक स्थानांतरण, वित्तविहीन शिक्षकों को भी शिक्षक चुनाव में मत का अधिकार, अंशकालिक शिक्षक शब्द में अंशकालिक शब्द का विलोपन जैसे तमाम कार्य हुए थे. शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया ने उन्हें बड़ी राहत दी थी. प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के चार बिंदु रखे गए थे जिसमें एक गुणवत्ता परक शिक्षा थी. इसके लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया और एनसीईआरटी की पुस्तकें कोर्स में शामिल कर ली गई. प्रदेश को नकल विहीन परीक्षा का मॉडल बनाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की छवि बदल गई.

आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए और संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आलोचकों का कार्य होता है. असंभव वह होता है जिसे आप करना नहीं चाहते हैं पर अगर मन में ठान लिया जाए तो कुछ भी संभव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर असंभव को संभव बनाने का कार्य किया है. उन्होंने स्मरण करते हुए कहा की चार बिंदुओं पर सरकार ने काम किया – सुखी मन शिक्षक, गुणवत्ता परक शिक्षा, तनाव मुक्त विद्यार्थी, नकल विहीन परीक्षा का लक्ष्य बनाकर शिक्षक हित में कार्य किया गया. उन्होंने आगामी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया.

ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, महानगर भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल, सदस्य विधान परिषद श्रीचंद शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा आदि उपस्थित रहे.

Latest News

Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद, 262 अंक उछला सेंसेक्स

Sensex closing bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के...

More Articles Like This

Exit mobile version