Diwali 2024: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, संतों से भी की मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दीपावली के दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के साथ की। सीएम योगी दीपोत्सव के बाद रात में रामकथा पार्क के पास स्थित सरयू अतिथि गृह में विश्राम करने के बाद सुबह करीब 8 बजे यहां से निकले। सीएम योगी यहाँ से सीधे हनुमानगढ़ी गए। यहां उन्होंने हनुमंत लला को अपनी श्रद्धा निवेदित की।

इस दौरान सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी के महंत के साथ ही अन्य संतों से भी भेंट की। मुख्य पुजारी रमेश दास और राजू दास ने सीएम योगी का स्वागत किया। यहां से सीएम योगी एक बार फिर राम जन्मभूमि पहुंचे। दीपावली के दिन रामलला के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही देश और प्रदेश के खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।

संतों से मिले सीएम योगी
यहां से सीएम योगी दिगंबर अखाड़ा गए। यहां उन्होंने सुरेश दास से मुलाकात की। इसी कड़ी में बड़ा स्थान के महंत से उनके आश्रम में मिले। इसके बाद रामायणम आश्रम में साध्वी मंदाकिनी रामकिंकर से मुलाकात की।

इसे भी पढें:-‘नॉर्थ कोरिया के सैनिकों की डेड बॉडी बैग में भर के भेजेंगे वापस’, किम जोंग के रूस की मदद करने पर भड़का अमेरिका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version