कारागार विभाग के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का हुआ समापन, बोले पुलिस महानिदेशक- खेल कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से कारागार कार्मिकों के मन में उत्साह का हुआ संचार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: कारागार विभाग के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का रंगारंग समापन 04 मार्च, 2024 को हुआ. इस अवसर पर कुल 94 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियागिता यथा- 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर तथा 1500 मीटर दौड, ऊँचीकूद, लम्बीकूद, गोला फेंक में भाग लिया. इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत कारागार मुख्यालय व डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान के मध्य बॉलीबाल प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान 2-1 से विजयी रहा.

Annual Sports Competition-2024

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एस. एन. साबत एवं विशिष्टि अतिथि के रूप अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी जटाशंकर मिश्र उपस्थित रहे. वर्ष 2010 के उपरान्त कारागार मुख्यालय के दिशा निर्देश में डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान के परेड ग्राउन्ड में इस प्रकार की किसी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था, जिसे वर्तमान में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एस. एन. साबत द्वारा पुनः प्रारम्भ किया गया.

पुलिस महानिदेशक कारागार ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहाँ एक तरफ कारागार कार्मिकों के मन में उत्साह का संचार हुआ, वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश कारागार विभाग का नेतृत्व करने के लिए अच्छे खिलाड़ियों की पहचान भी हुई.

विशिष्ट अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें प्रतिभागियों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने की क्षमता दिखी एवं लगन से प्रयास के साथ वे इसे सिद्ध भी कर सकते हैं.

इस अवसर पर कारागार के समस्त अधिकारीगण जिसमें चित्रलेखा सिंह, अपर महानिरीक्षक (प्र.), ए.के. सिंह, उप महानिरीक्षक (मु.), सुभाष चन्द शाक्य, प्र. उपमहानिरीक्षक (मु.), पुलिस उप महानिरीक्षक कुन्तल किशोर, एस.के. मैत्रेय, प्रभारी अपर महानिरीक्षक कारागार एवं प्रदेश की कारागारों से आए अधीक्षक, जेलर एवं अन्य अधिकारीगण कर्मचारी गण उपस्थित रहे.

खेलकूद प्रतियोगिता में कारागार विभाग के ध्वज को पुलिस महानिदेशक द्वारा संस्थान के अपर महानिरीक्षक कारागार को प्रदान किया गया. जिससे इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी वर्षो में आयोजित कराया जा सके.

खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार तथा जटाशंकर मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा प्रदान किया गया. विजेताओं में 100 मीटर पुरुष एवं महिला में बिलाल अहमद जि.का. फतेहपुर एवं गर्विता सिंघल जि.का. बिजनौर, 200 मीटर पुरुष एवं महिला में दुर्गेश केंद्रीय कारागार बरेली-2 एवं देवकी कें.का.फतेहगढ, 800 मीटर में अनुज कें.का. फतेहगढ एवं गर्विता सिंघल जि.का. बिजनौर, 1500 मीटर में अहसान जि०का० मुजफ्फरनगर, लंबी कूद में नितिन यादव जि.का. मेरठ एवं गर्विता सिंघल जि.का. बिजनौर, ऊंची कूद में आकाश भारती जि.का. पीलीभीत एवं निकिता कटियार नारी बंदीनिकेतन लखनऊ, गोला फेंक में रामकिशोर जि.का. पीलीभीत एवं सारिका जि.का. लखनऊ प्रथम स्थान पर रहे.

ये भी पढ़े: Delhi High Court ने फ्रांसीसी पत्रकार की याचिका पर जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version