Mahakumbh को लेकर विदेशी भी उत्सुक, 183 देशों के 33 लाख लोगों ने खंगाली बेवसाइट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों में जिज्ञासा है, जिसे शांत करने के लिए लोग इंटरनेट पर महाकुंब की वेबसाइट के जरिए इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं. महाकुंभ की वेबसाइट संभाल रही तकनीकी टीम के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, जनवरी, 2025 तक 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ की वेबसाइट पर आकर इस विषय में जानकारी हासिल की है. इन देशों में यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका सहित सभी महाद्वीप के लोग शामिल हैं.

उन्होंने बताया, ये सभी लोग भारत समेत पूरी दुनिया के 183 देशों से हैं और इन 183 देशों में 6,206 शहरों से इस वेबसाइट पर लोग आए हैं और उन्होंने यहां काफी समय भी बिताया है. तकनीकी टीम के प्रतिनिधि के मुताबिक, वेबसाइट पर आने वाले शीर्ष पांच देशों में पहले नंबर पर भारत है, जबकि इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से लाखों लोग प्रतिदिन इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं.

तकनीकी टीम के अनुसार, छह अक्टूबर 2024 को सीएम योगी ने इस वेबसाइट का शुभारंभ किया था, जिसके बाद से बड़ी संख्या में लोग इस वेबसाइट पर आ रहे हैं. महाकुंभ के करीब आने के साथ इसे खंगालने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. टीम ने बताया, यूपी की योगी सरकार इस महाकुंभ को डिजिटल महाकुंभ के रूप में प्रस्तुत कर रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल मंच बनाए गए हैं और इसी में महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट भी है.

इस वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें कुंभ से जुड़ी परंपराओं, कुंभ की महत्ता, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कुंभ पर किए गए अध्ययन की विस्तृत जानकारियां दी गई हैं. यही नहीं, महाकुंभ के दौरान प्रमुख आकर्षण, प्रमुख स्नान पर्व, क्या करें-क्या नहीं करें और कलाकृतियों को विस्तार से बताया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version