Ghazipur News: संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि, बोलें वक्ता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: शिक्षक संघ ने शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर शिक्षक हितों के लिए ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षों को याद किया गया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान प्रदेश प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शर्मा जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन काल की कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया.

उन्‍होंने कहा कि शर्मा जी के आदर्श, उनकी नीतियां आज भी रास्ता दिखाती हैं. शर्मा जी के संघर्षों की बदौलत हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की. शिक्षक समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा. संघर्ष दिवस पर पुरानी पेंशन, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य समान वेतन पर आने वाले समय में संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने कहा कि संघर्ष की रूपरेखा में सभी शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. वहीं जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष को परिणति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. इस अवसर पर जिलामंत्री प्रत्यूष त्रिपाठी ने आज के समय मे संघर्ष के सहारे ही मांगो के फलीभूत होने की बात कही. इस मौके पर नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, राणाप्रताप सिंह, प्रकाश चन्द्र दूबे, जयशंकर राय, अमित कुमार राय, सत्येन्द्र सिंह, रत्नेश राय, सूर्यप्रकाश राय, कुँवर अविनाश गौतम, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, विष्णु शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, दीपक खरवार, अभिषेक राय, प्रदीप वैश्य, राकेश राय, अनिल दूबे, शिवशंकर गिरी, ओमप्रकाश राय, डॉ संजय कुमार राय, लक्ष्मण प्रसाद केशरी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, संतोष यादव, देवभूषण तिवारी, संतोष यादव, जयप्रकाश राय आदि मौजूद रहे.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version