Ghazipur News: त्वरित गैरसरकारी, असरकारी, स्वाभिमानी समग्र विकास कार्यक्रमों पर उत्प्रेरक चर्चा करेंगे डा. कमल टावरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: आगामी 17 फरवरी, 2024 दिन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ डा. कमल टावरी, पूर्व जिलाधिकारी गाजीपुर और अवकाश प्राप्त सचिव, भारत सरकार भाई स्वामी कमलानन्द जी का आगमन सिद्धेश्वरनगर, तुलसीसागर (लंका) गाजीपुर के पत्रकार समिति स्टूडियों में 11 बजे से 2.00 बजे तक दिन में हो रहा है.

“मिशन जामवन्त से हनुमान जी” के राष्ट्रीय प्रवर्तक भाई कमलानन्द जी द्वारा गाजीपुर के समस्त सम्पादकों, पत्रकारो, छायाकारों और साहित्यिक पत्रकारिता में रूचि रखने वाले प्रबुद्धजनों को मुख्य अतिथि/अंतर्राष्‍ट्रीय विशेषज्ञ के रूप में उत्प्रेरक सम्बोधन देगे. उक्त जानकारी देते हुए मिशन जामवन्त के जिला-संयोजक/महामंत्री डा. विजय नरायन तिवारी ने गाजीपुर के सभी सम्पादकों-पत्रकारों एवं छायाकारों को जहाँ विशेष रूप से आमंत्रित किया है.

वही समाज के प्रबुद्धजनों, साहित्य पत्रकारों एवं मिशन जामवन्त के विशेषज्ञों से भी सादर उपस्थिति का अनुरोध किया गया है. गाजीपुर के सर्वागीण विकास के प्रमुख आयामों मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा आर्थिक विकास कार्यक्रमों को त्वरित गति देने हेतु अत्याधुनिक वैज्ञानिक जैविक खेती, हर्बल औषधीय खेती, बृहद वृक्षारोपड़-बागवानी, डेरी-पशुपालन, शिल्प-कुटीर एवं लघु उद्योगों एवं लाभकारी वैश्विक अधिकाधिक लाभ वाले व्यवसायों सहित बैंकों के ऋण-जमा अनुपात आदि पर विशेष रूप से चर्चा होगी.

समाज के जागरूक समाजसेवियो, बुद्धजिवीयो की उपस्थिति अनिवार्य है. मिशन जामवन्त के राष्ट्रीय संयोजक/अध्यक्ष सूर्य कुमार सिंह ने गाजीपुर के 50 वर्ष पूर्व रहे जिलाधिकारी एवं अवकाश प्राप्त सचिव, भारत सरकार भाई कमलानन्द जी के उत्प्रेरक विचारों को सुनने और लाभान्वित होने के लिए जिले के सभी अंचलों में कार्यरत जागरूक पत्रकारों, विशेषज्ञो, शिल्पियों और कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखने वाली महिलाओं को इस शुभ अवसर का लाभ उठाते हुए गांधी जी के ग्राम स्वराज्य के सपना को साकार करने के लिए हृदय की गहराईयों से सभी को आमंत्रित किया है.

ये भी पढ़े-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version