शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था परिवार, जौनपुर में हादसे का शिकार हुई कार; 6 की मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident in Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज तड़के सुबह एक भीषण हादसा हुआ है. खबर के अनुसार इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में जहां 6 लोगों के मौत की खबर है तो वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी दें कि कार जौनपुर की तरफ जा रही थी, ट्रक जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहा था तभी दोनों के बीच भीषण टक्कर देखने को मिली.

जौनपुर में बड़ा हदसा

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस भेजा गया है. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक रूट किनारे खाई में पलट गया. घटना की जानकारी होने के साथ ही मौके पर पुलिस पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने इस हादसे में हताहत लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहांं पर 6 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

6 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज की ओर जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही कार जौनपुर के प्रसाद तिराहे पर पहुंची ठीक उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रक में कार जा भिड़ी. परिवार बिहार से शादी के लिए लड़की देखने और चौंकियां दर्शन के लिए जा रहा था. हादसे में अनिश (35), गजाधर (60), जवाहर शर्मा (55), गौतम शर्मा (18), सोनम (32), रिंकू (33) की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार सभी रीगा थाना इलाके के सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, अवैध बालू खनन मामले में एक्शन

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version