Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा, बस में जा घुसी कार; 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. मथुरा में सोमवार को एक कार और बस की टक्कर में 5 लोग जिंदा जल गए. दरअसल, आगरा से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया. बस का पहिया पंचर होने से वह अनियंत्रित हो गई. इस वजह से वह सड़क पर तिरछी खड़ी हो गई.

बीच सड़क पर खड़ी बस में पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बस के नीचे जा घुसी. इस वजह से दोनों वाहनों आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह करीब 8 बजे की है.

आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची. हालांकि दमकल के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था. इस हादसे में बस सवार तो सभी यात्री सुरक्षित रहे, हालांकि कार सवार सभी लोग जिंदा जल गए. जानकारी के मुताबिक अभी कार और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

इस घटना का संज्ञान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: Bihar Floor Test: बिहार में कुछ देर बाद फ्लोर टेस्ट, सीएम नीतीश कुमार होंगे पास या होगा ‘खेला’?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version