श्रावण मास में काशी की धरा से PM Modi ने अन्नदाता को सौंपी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
लखनऊ/वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में शनिवार को 51वीं बार पहुंचे। इस शुभ अंकों के साथ उन्होंने काशी से किसानों को बड़ी सौगात दी। श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव की काशी से पीएम मोदी ने अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। सिर्फ एक क्लिक में देश के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के पास सम्मान निधि के रूप में ‘समृद्धि’ पहुंची। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ तथा काशी के 2.21 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि पहुंची। बिना ब्रेक जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

देश के किसानों को अब तक पौने चार लाख करोड़ तो यूपी के किसानों को दिए गए 90 हजार करोड़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए देश के किसानों के खाते में आज तक केंद्र सरकार द्वारा पौने चार लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। वहीं यूपी के लगभग ढाई करोड़ किसानों को इसका लाभ मिला है। यूपी के किसानों के खाते में 90 हजार करोड़ से अधिक रुपये भेजे गए हैं। अकेले काशी के किसानों को करीब 900 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि मोदी ने यह परमानेंट व्यवस्था बना दी है, न लीकेज होगी और न गरीबों का हक छीना जाएगा।

विश्व की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में शामिल पीएम किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि विश्व की सबसे बडी़ डीबीटी योजनाओं में शामिल है। डबल इंजन सरकार का मानना है कि विकसित भारत का रास्ता समृद्ध किसान से होकर ही जाएगा, इसलिए सरकार ने अन्नदाता किसानों के लिए अनेक योजनाएं भी शुरू कीं। यही नहीं, इस योजना का लाभ बिना ब्रेक के निरंतर किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि सावन का महीना, काशी जैसा पवित्र स्थान और देश के किसानों के साथ जुड़ने का अवसर, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। हमारी सरकार निरंतर किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version