बेवफा SDM की जेठानी का नया खुलासा, अब मुश्किल में आलोक और उसका परिवार!

Jyoti Maurya Case: बरेली में तैनात PCS अधिकारी ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्या (Alok Maurya) के विवाद में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब एसडीएम ज्योति मौर्या को अपनी जेठानी शुभ्रा मौर्या का साथ मिला है. आलोक मौर्या के परीवार पर ज्योति मौर्या की जेठानी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल ज्योति और आलोक की शादी के उस कार्ड को शुभ्रा मौर्या ने सही बताया है, जिसमें आलोक को ग्राम विकास अधिकारी लिखा गया है. शुभ्रा मौर्या ने अपने पति विनोद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुभ्रा ने कहा है कि उनके साथ भी ज्योति मौर्य की तरह धोखाधड़ी की गई है.

वह भी आलोक और उसके पूरे परिवार पर मुकदमा कराएंगी. बता दें कि प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद से ही एसडीएम ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं. आलोक ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है. दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं.

इसके बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस प्रकरण को लेकर ऑडियो और वीडियो वायरल हुए. इन सबके बीच शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जो ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का बताया गया. इस कार्ड में आलोक के नाम के नीचे ग्राम विकास अधिकारी लिखा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति की जेठानी शुभ्रा ने इस कार्ड को सही बताया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version