पकड़ा गया बेवफा SDM का ‘झूठ’, बेवफाई के विवाद में पति ने खड़े कर दिए गंभीर सवाल

SDM Jyoti Maurya: यूपी की महिला PCS ऑफिसर ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्या को लेकर छिड़ा विवाद थमने की बजाए और बढ़ता ही जा रहा है. वायरल हो रहे शादी कार्ड मामले में अब एक नया मोड़ आया है. आपको बता दें, एसडीएम ज्‍योति के पिता पारसनाथ ने शादी के जिस कार्ड को सही बताया था, पति आलोक ने अब उस पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जी हां, बता दें कि ज्योति के पति का कहना है, ऐसा कार्ड तो कोई भी छपवा सकता है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा, मेरे नाम के आगे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है.

जबकि, ज्योति के आगे अध्यापिका लिखा है. अलोक ने कहा, यह कैसे हो सकता है. शादी के समय ज्योति सिर्फ बीए पास थीं. बता दें कि ज्योति के पिता पारसनाथ ने शादी के कार्ड को लेकर कहा था कि झूठ की बुनियाद पर टिकी शादी का अंजाम ऐसा ही होना था. उन्होंने दामाद आलोक और उनके परिवार को झूठा बताते हुए कहा था कि शादी के समय उन्होंने कार्ड पर ग्राम पंचायत अधिकारी छपवाया था. जबकि, वे सफाई कर्मी थे.

आलोक मौर्या ने अब उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उधर आलोक मौर्या के गांव वाले और उनके बारात में शामिल लोगों ने भी वायरल शादी के कार्ड को फर्जी बताया है. आलोक के दोस्त राम कृष्ण चौरसिया ने बताया, कार्ड उन्होंने ही छपवाया था. यह कार्ड वह नहीं है, जो शादी में बांटा गया था. उन्होंने कहा कि आजकल फोटोशॉप का ज़माना है. कोई कुछ भी कर सकता है. वायरल कार्ड फर्जी है. फिलहाल एसडीउम ज्योति मौर्या और उनके पति का विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

ये भी पढ़े:- SDM Jyoti Maurya: “बेवफा” SDM ने शासन के सामने रखा पक्ष, दी ये दलीलें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version