Kanpur News: 80 साल के बुजुर्ग को व्हाट्सएप पर जिस्म दिखाकर बनाया शिकार, लाखों का लगा चूना

Kanpur Cyber Crime News: यूपी के कानपुर में ठगी के इन दिनों कई मामले में आने लगे हैं. वहीं इससे बचने के कोई भी उपाय किए जाएं लेकिन साइबर ठग कोई ना कोई नायाब तरीका अपना कर ठगी का शिकाल लोगों को बना ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला आया है प्रदेश के कानपुर से, जहां पर एक 80 साल के बुजुर्ग को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है. इतना ही नहीं बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया.

यह भी पढ़ें- UP Politics: ‘देश को मजबूत करने में UCC का अहम योगदान’, मायावती ने किया कानून का समर्थन

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज का है. जहां पर रहने वाले बुजुर्ग दयाशंकर पांडे पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे और आपबीती सुनाई. पीड़ित के अनुसार 25 जून रात लगभग 8:30 और 9:00 बजे के आसपास एक युवती की वीडियो कॉल आई. जिस नंबर से कॉल आई वो अननोन था. बुजुर्ग ने बताया कि उसने ध्यान नहीं दिया और कॉल रिसीव कर लिया. जैसे ही वीडियो कॉल उठा दूसरी तरफ से एक युवती ने बात के साथ-साथ एक एक करके अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में आ गई. जब तक कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया और पूरी रात वह इस मंजर को भूल नहीं पाए.

पुलिस ने की कार्रवाई

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि महिला ने बिना कपड़ों के बुजुर्ग के साथ वीडियो बना लिया. इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी तक देने लगी. इस धमकी में महिला ने बुजुर्ग से 2 लाख 20 हजार रुपए ऐंठ लिए. इस पूरे मामले को लेक पुलिस का बयान सामने आया है. इस बयान में पुलिस ने बताया कि नवाबगंज थाने में तहरीर दी है जिसमें ठगों पर 2,20000 रुपये की ठगी की बात कही है. तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version