धनगर समाज को नही रहने दिया जाएगा सुविधाओं से वंचित।: डॉ दिनेश शर्मा

Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डा. दिनेश शर्मा ने कहा घनगर समाज का बहुत पुराना इतिहास है तथा आज से हजारों साल पहले धनगर समाज के लोग थे। जब महाराष्ट्र में मराठा विदेशी आक्रांताओं से लड़ाई लड़ते थे तो धनगर समाज मराठों का साथ देता था।धीरे धीरे यह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होते हुए फिर उत्तर प्रदेश में फैल गया। उन्होंने कहा धनगर का नाम विपक्ष की सरकार में गलत लिखने के कारण बाद में समस्या पैदा हुई तथा उनको मिलनेवाली सुविधाओं पर प्रश्नचिन्ह लग गया।मुख्यमंत्री ने तो इस समाज को बहुत सम्मान दिया। धनगरों को विधायक और सांसद के चुनाव में टिकट भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धनगर समाज वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जो ज्ञापन उन्हें दिया गया है उसे लेकर वे मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं से मिलकर बातचीत करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए सबसे अधिक नुकसान किया। बाबा साहब अंबेदकर को कांग्रेस ने चुनाव में हराया था।कांग्रेस अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति को संसद में नही भेजना चाहती थी। कांग्रेस को मोदी इसलिए नही हजम हो रहे है िक वे पिछड़े वर्ग से आते है। भाजपा ने देश के राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी और उपराष्ट्रपति के पद पर पिछ्ड़े वर्ग के श्री धनगड को बिठाया।

इतिहास साक्षी है कि भाजपा ने अनुसूचित और पिछड़ी जाति के लोगों को हमेशा आगे बढ़ाया। डा. शर्मा ने कहा जिस संविधान को बाबा साहब अंबेदकर ने बनाया उसी संविधान को लेकर कांग्रेस यह झूठा प्रचार कर रही है कि संविधान खतरे में है। अंबंेदकर जी से जुडे पांच़ स्थानो की कायापलट मोदी जी ने किया।इंग्लैन्ड में जहां पर अंबेदकर पढ़े थे उस मकान को मोदी ने स्वर्ग बना दिया ।जहां उनका परिनिर्वाण हुआ था या जहां पर वे पैदा हुए थे उसे भी मोदी ने बेहतर बनाया जब कि इन कांग्रेसियों ने इनकी उपेक्षा की।धनगर समाज वर्ग के लोग अधिकतर गरीब होते हैं।इनकी महिलाएं शौच के लिए शाम होने का इंतजार करती थीं किं अंधेरा हो तो वे इसके लिए जांय। मोदी ने उनकी इस समस्या के निराकरण के लिए हर घर शौचालय की योजना शुरू की।पिछड़े वर्ग केलोगों के खाने की समस्या न रहे इसलिए मुफ्त राशन, उनकी बेटियां अशिक्षित न रहें इसलिए बेटी पढ़ाओं योजना शुरू की।लड़की का विवाह होगा तो सरकार पैसा देगी।लड़की पैदा होगी तो कई हजार रूपए उसके खाते में पहुंच जाएंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के लोग यह नही चाहते कि पिछड़े वर्ग के लोग आगे आयें। उन्होंने कहा कि धनगर समाज की जो मांग है उसका वे उसे मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

सांसद शर्मा ने कहा कि ’’आजादी की लड़ाई में धनगर समाज ने मुगलों एवं अंग्रेजों के दांत खट्टे कराये। उन्होंने समाज के उपस्थित लोंगेां से कहा िकवे मोदी के नेतृत्व में उठ खड़े हों और संविधान खतरे में बतानेवालों को मुंहतोड़ जवाब दें। आप कांग्रेस से कहें कि तुमने इमरजेंसी लगाकर संविधान को तोड़ा, तुमने जबर्दस्ती नसबंदी कराकर संविधान को तोड़ा तुमने जगजीवनराम को प्रधानमंत्री न बनाकर अनुसूचित वर्ग का अपमान किया।तुमने बाबा साहब अंबेदकर को हराकर उनका अपमान किया। मोदी ने दलित समाज को हमेशा आगे लाने का प्रयास किया। मोदी ने तेा जातिगत वर्गीकरण अनूठे तरीके से किया। उन्होंने कहा कि समाज मैं चार प्रमुख जातियां हैं एक वर्ग गरीबी है तो दूसरा वर्ग युवा और तीसरा वर्ग महिला है तो चैथा वर्ग किसान है।वे इसी आधार पर इन चारों वर्ग के हितकारी कार्य कर रहे हैं। मोदी ने तो यहां तक कहा कि जाति से बड़ा हिंदू धर्म और उससे बड़ा राष्ट्र है क्योंकि जब राष्ट्र ही नही रहेगा तो जाति कहां रहेगी। उन्होंने कहा कि इन सब में केवल एक ही जाति है और वह है हिन्दू। उन्होंने जब यह कहा कि मुख्यमंत्री ने तो यहां तक कहा कि बंटोगे तो कटोगे तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।’’

अपनी बात जारी रखते हुए डा. शर्मा ने कहा कि विरोधी दलों के नेता तो केवल एक काम ही कर रहे हैं कि जातिवाद का जाल फैलाकर उन्हें आपस में लड़ रहे हैं जिससे कोई जाति सशक्त न होने पाए।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्र के लिए लड़ी थीं। अंबेदकर पूरे समाज और राष्ट्र के लिए कार्य किये थे।उन्होंने कहा कि धनगर समाज को बंटना नही है।अंग्रेज जिस प्रकार फूट डालो राज करो की नीति अपनाते थे आज कांगे्रस और सपा भेष बदलकर समाज का लड़ाने का काम कर रहे हैं। जिस कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की मूल आत्मा पर ही प्रहार किया वही कांग्रेस आज संविधान बचाओं का नारा दे रही है। डा0 शर्मा ने ऐसे छद्मवेशी दलों से सावधान रहने का आह्वान किया। सरकारी नौकरियों में प्रमोशन मैं आरक्षण सपा ने खत्म किया। उन्होंने प्रश्न किया कि बांगलादेश में हिन्दुओं और दलितों पर जो अत्याचार हो रहे हैं उस पर कांग्रेस चुप क्यों है और वह इसका विरोध क्यों नही कर रही है। यही हाल इस मामले में सपा का है इसीलिए उन्होंने धनगर समाज से जागने और सपा कांग्रेस की कुटिल नीति से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने असफाक उल्ला खां और अब्दुल हमीद का बड़े सम्मान से नाम लिया किंतु यह कहा कि विरोधी दल समाज को बांटकर राज करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो ज्ञापन उन्होंने दिया है उसे वे मुख्यमंत्री को देंगे और ऊपर भी पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में धनगर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, 36 बिरादरियों के संयोजक अरुण तथा बड़ी संख्या में धनगर समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version