लखनऊ अग्निकांडः डिप्टी CM ब्रजेश पाठक कल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, लिखा शोक संदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Fire Tragedy: बीते दिनों लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 छात्रों की मौत के कारण उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 25 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि ने उनके मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है.

उन्होंने शोक संदेश में लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है. इस दुःखद घटना में अनेक मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोक और पीड़ा से भर दिया है.

जब कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए हों, तब अपने जन्मदिन का उत्सव मनाना उचित नहीं प्रतीत होता. इसी गहन संवेदना और शोक के भाव के साथ मैंने निर्णय लिया है कि कल, 25 जून को मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा. यह दिन उन दिवंगत मासूम बच्चों की पावन स्मृति तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना को समर्पित रहेगा. प्रभु श्रीहरि से प्रार्थना है कि वे इस अत्यंत हृदयविदारक, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दिवंगत सभी बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

आपको बता दें कि हादसे की जानकारी होते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे थे. वे घटना के संबंध में मीडिया को बयान देते हुए रो पड़े थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version